रुद्रपुर: सिरौली कलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस की कार्रवाई, 10 गिरफ्तार, छह कुंतल मांस बरामद

रुद्रपुर शहर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली कलां में सोमवार सुबह पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब छह कुंतल मांस बरामद किया गया, जबकि चार पशुओं को मुक्त कराया गया।

पुलिस के अनुसार, गांव में अवैध पशु कटान की शिकायतें मिलने पर एसएसपी अजय गणपति ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और सीओ सितारगंज के निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। टीमों ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में सिरौली कलां के सात और बरेली जिले व किच्छा के तीन निवासी शामिल हैं। पुलिस ने मांस जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
और पढ़े  हरिद्वार: 18 दिन गंगा स्नान पर ब्रेक, हरकी पैड़ी पर नहीं आएगा पानी, दिल्ली-एनसीआर तक दिखेगा असर, जानें वजह
  • Related Posts

    देहरादून – उत्तराखंड पुलिस का बदला ध्येय वाक्य: अब कर्म सत्यं शौर्यम् हुआ, अनावरण के लिए 6 नवंबर को पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह

    मित्रता सेवा सुरक्षा। उत्तराखंड पुलिस का यह ध्येय वाक्य बीते जमाने की बात हो गया। अब नया ध्येय वाक्य संस्कृत के तीन शब्दों को कर्म सत्यं शौर्यम् को बनाया गया…

    श्रीनगर: BJP प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का स्वागत, जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में होंगीं शामिल

    भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज श्रीनगर पहुंचीं। वह यहां आयोजित जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग करेंगी। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और…