हिमाचल: कुल्लू-मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पहाड़ों से लेकर ब्यास की लहरों तक रोमांच का ले रहे मजा

पहाड़ों की ठंडी हवा, हरी-भरी वादियां और ब्यास नदी की उफनती लहरें इन दिनों पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। तीन दिन की छुट्टियों के चलते कुल्लू-मनाली में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। कोई पहाड़ों की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर रहा है तो कोई आसमान में उड़ान भरकर घाटी का नजारा देख रहा है।

 

कुल्लू घाटी में पहुंच रहे पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता के साथ पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग का भी जमकर आनंद ले रहे हैं। ब्यास नदी की लहरों के बीच राफ्टिंग का रोमांच पर्यटकों को खासा पसंद आ रहा है। वहीं पैराग्लाइडिंग के दौरान आसमान से पहाड़, हरियाली और नदी का नजारा सैलानियों के लिए यादगार बन रहा है।

 

आसमान में उड़ान, ब्यास में रोमांच
कुल्लू घाटी में साहसिक पर्यटन गतिविधियों के प्रति पर्यटकों का उत्साह साफ नजर आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के दौरान पर्यटक ऊंचाई से पूरी घाटी की खूबसूरती को निहार रहे हैं। दूसरी ओर ब्यास नदी में राफ्टिंग के दौरान तेज बहाव और लहरों के बीच रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। इसके अलावा पर्यटक घुड़सवारी और अन्य साहसिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। छुट्टियों के कारण इन गतिविधियों से जुड़े स्थानों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है।

 

पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार
पर्यटकों की बढ़ती संख्या का सीधा असर पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग संचालकों के साथ-साथ होटल कारोबारी, टैक्सी ऑपरेटर और स्थानीय दुकानदार भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों प्रेम सिंह ठाकुर, दिनेश ठाकुर, किशन ठाकुर और शशिपाल सिंह के अनुसार छुट्टियों के कारण एडवेंचर गतिविधियों में तेजी आई है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबार में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

और पढ़े  हिमाचल: 5 अक्तूबर की बैठक टली, अब सात को सुक्खू कैबिनेट की बैठक के आसार, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

 

वीकेंड के साथ तीन दिन की छुट्टियों का असर
जिला पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि वीकेंड और तीन दिन की छुट्टियों के चलते कुल्लू-मनाली में अच्छी पर्यटक रौनक देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग समेत विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि एडवेंचर गतिविधियों के माध्यम से पर्यटक घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

कारोबारियों को आगे भी अच्छे सीजन की उम्मीद
छुट्टियों के दौरान बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। होटल और टैक्सी कारोबार से लेकर एडवेंचर गतिविधियों तक इसका असर दिखाई दे रहा है। कुल्लू-मनाली में पर्यटन सीजन के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक गतिविधियों का यह मेल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहने पर स्थानीय पर्यटन कारोबार को और गति मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    हिमाचल: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, करीबी रिश्तेदार समेत पांच के खिलाफ FIR

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस…

    राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा आज एम्स बिलासपुर की OPD बंद, पंजीकरण और चिकित्सीय परामर्श नहीं, सिर्फ इमरजेंसी सेवा

    एम्स बिलासपुर में प्रथम दीक्षांत समारोह के चलते आज बाह्य रोगी विभाग यानी ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी। इसके कारण अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों का पंजीकरण नहीं किया…