एलपीयू बवाल: हिंसा के बाद तनाव के बीच आज से 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड, मिड-टर्म परीक्षाएं भी टालीं

छात्रों के हिंसक विरोध के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं और मिड-टर्म परीक्षाएं टाल दी हैं। यूनिवर्सिटी का कहना है कि सभी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि…

    • 28 सितंबर, 2026 (सोमवार) से 10 दिनों की अवधि के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड रहेंगी
    • मिड-टर्म परीक्षाएं अगली सूचना तक टाल दी गई हैं। परीक्षा का नया शेड्यूल UMS के जरिए अलग से बताया जाएगा
    • छात्र चाहें तो अपने माता-पिता/अभिभावकों से सलाह करके इस 10 दिन की अवधि में अपने घर जा सकते हैं
    • जो छात्र यहीं रहेंगे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने हॉस्टल/रहने की जगह के अंदर ही रहें और अपनी सुरक्षा के लिए बिना वजह बाहर न निकलें या किसी भी अशांति वाली गतिविधि में शामिल न हों
    • छात्रों से अनुरोध है कि वे शांत रहें, आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और आगे की सभी जानकारी के लिए UMS के जरिए जुड़े रहें

 

 

एलपीयू में 10 दिन, चितकारा यूनिवर्सिटी में चार दिन की छुट्टी
देर रात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी कर छात्रों को सावधान रहने की हिदायत दी। प्रबंधन ने कहा कि कैंपस के बाहर होने वाली किसी भी घटना के लिए संबंधित छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 10 दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है।

उधर, चितकारा यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी चार दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस बल तैनात है। देर रात पुलिस अधिकारियों और छात्रों के बीच बैठक हुई, जिसमें छात्रों की मांगों और चिंताओं पर चर्चा की गई। प्रबंधन ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से छात्रों को आश्वस्त किया गया, जिसके बाद छात्र संतुष्ट नजर आए।

और पढ़े  हरियाणा: हर 43 मिनट में हृदय रोग से 1 मौत, सात साल में 85,539 जानें गईं, 2021-22 में सबसे ज्यादा ने तोड़ा दम

इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने स्थिति की समीक्षा करते हुए चार दिन की छुट्टी का फैसला लिया। प्रबंधन का कहना है कि किसी प्रकार की अफवाह फैलने से रोकने और शैक्षणिक माहौल सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जाम खुला
देर रात अमृतसर नई दिल्ली नेशनल हाईवे जाम खुल गया है। पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक कुछ बाहरी लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    हरियाणा: हर 43 मिनट में हृदय रोग से 1 मौत, सात साल में 85,539 जानें गईं, 2021-22 में सबसे ज्यादा ने तोड़ा दम

    हरियाणा में हृदय रोग से होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है। पिछले सात साल में प्रदेश में 85,539 लोगों की हृदय संबंधी बीमारियों से मौत हुई। हालात…

    महिला आयोग ने डीसी-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट, डीजीपी बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात दुष्कर्म की एक खबर के बाद हंगामा हो गया था। छात्र कैंपस से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए और जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग…