सियासी संग्राम – भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय, अब टिहरी से लड़ेंगे चुनाव ।

Spread the love

उत्तराखंड फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।नेगी समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी: भूस्खलन से बंद मसूरी-दून मार्ग आज खुला, हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, यमुनोत्री हाईवे बंद
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *