ब्रेकिंग – उत्तराखंड : राज्य में मचा सियासी भूचाल, भाजपा के 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा, 1 कांग्रेस में शामिल ।

भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भाजपा के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसमें टिहरी और रुद्रपुर के विधायक शामिल हैं। टिहरी से विधायक धन सिंह बिष्ट ने गुरुवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।
वहीं रुद्रपुर से टिकट कटने से नाराज विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि षड़यंत्र के चलते उनका टिकट कटवा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

बुधवार को भाजपा की सूची जारी हुई थी, जिसमें सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कट गया था। रुद्रपुर सीट पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उनका टिकट फाइनल किया है। टिकट की घोषणा होने के बाद से विधायक राजकुमार ठुकराल का फोन भी स्विच ऑफ हो गया। रुद्रपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा व सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच टिकट को लेकर खींचतान चल रही थी। दोनों ही नेता लंबे समय तक दिल्ली पहुंचकर टिकट के लिए प्रयासरत थे।

और पढ़े  देहरादून रेलवे स्टेशन: ट्रेनों में सघन जांच, भोजन की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर जुर्माना
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…