शिक्षा विभाग में 1592 शिक्षकों, कर्मचारियों के अनुरोध के आधार पर तबादले किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना स्थानांतरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें।
शिक्षा विभाग में अधिकतर शिक्षकों के दुर्गम से सुगम या फिर सुगम से सुगम में तबादले किए गए हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं, जिनके दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में तबादले किए गए हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम हैं।
शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर किए गए तबादलों से दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो सकती है। इससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिए कम शिक्षक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की जरूरत पड़ सकती है।प्रवक्ताओं के तबादलों की प्रक्रिया अभी चल रही है। कुछ प्रवक्ताओं के तबादले किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही उनकी सूची भी जारी कर दी जाएगी।
– विनोद सिमल्टी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा।







