नैनीताल- भूस्खलन: दो गांव के पास पहाड़ी चटकी, बोल्डर और मलबा गिरने से नैनीताल-काठगोदाम मार्ग बंद

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार सुबह दो गांव के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। अचानक मार्ग बंद होने से कई लोग सड़क पर फंस गए। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो गांव के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक चटक गया। देखते ही देखते बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क पूरी तरह मलबे और पत्थरों से पट गई और यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

 

भूस्खलन के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहीं, सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएचएआई की ओर से जेसीबी और अन्य मशीनें मौके पर भेजकर सड़क से बोल्डर और मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया।

एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि मार्ग से मलबा और बोल्डर हटाने के लिए जेसीबी मौके पर भेज दी गई है। जल्द से जल्द यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़े  हरिद्वार: राम मंदिर, अयोध्या के संतों को पांच कार्यक्षेत्रों में मिलेगा पूर्ण अधिकार, नई धार्मिक समिति गठित
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…