चमोली: कर्णप्रयाग में मूसलाधार बारिश से सुभाषनगर में आया मलबा, पेड़ गिरने से खतरे की जद में मकान और दुकानें

र्णप्रयाग में रविवार सुबह से लगातार ढाई घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे सुभाषनगर क्षेत्र में बारिश के साथ भारी मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए, जबकि एक दुकानदार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

मलबा आने से सड़क पर खड़े कई दोपहिया वाहन भी दब गए। वहीं, बिजली की लाइन को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
भारी मलबा आने के कारण सड़क बंद हो गई, जिसके चलते कुमाऊं और पिंडर क्षेत्र की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों को अपर बाजार के रास्ते डायवर्ट किया गया है। सड़क से मलबा हटाने का कार्य जारी है।
इधर, अपर बाजार क्षेत्र में बारिश के दौरान एक गाय स्कपर में फंस गई। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गाय को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान में जुट गई।

लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…