हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

 

 

 

वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे फाटक के समीप पीपल पड़ाव रेंज के अन्तर्गत आने वाली वन चौकी (बैरियर)पर तैनात वन दरोगा के साथ की गाली गलौज और मारपीट”रात के अंधेरे में जंगल जाने के लिए गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी डिवीजन की जोलासाल रेंज में तैनात वन दरोगा संदीप सूंठा की दबंगई” वन दरोगा संदीप सूंठा पर पीपल पडा़व रेंज के अन्तर्गत वन चौकी (बैरियर) का गेट न खोलने पर मौजूद वन दरोगा बाबूराम वर्मा के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज का आरोप “थाने पहुंचा मामला”

मामला 24 अगस्त की सुबह का बताया जा रहा है जब वन दरोगा संदीप सूंठा अपनी थार लेकर वन चौकी(बैरियर) पर पहुंचा और जंगल में जाने की जिद्द करने लगा”लेकिन नियमों का हवाला देते हुए बैरियर पर तैनात वन दरोगा बाबूराम वर्मा ने नहीं दी जंगल में जाने की अनुमति।

गेट न खोलने पर बौखलाहट में आया वन दरोगा संदीप सूंठा” गाली गलौज के साथ जमकर काटा हंगामा”घंटे भर चले हंगामा के बाद मामला पहुंचा थाने” वन दरोगा बाबूराम वर्मा ने दी सदीप सूंठा के खिलाफ लिखित शिकायत।

वन दरोगा संदीप सूंठा पर कुछ दिनों पूर्व भी लगा था शान्तिपूरी गेट पर वनकर्मी के साथ मारपीट का आरोप” जिसके बाद विभाग ने उनका तबादला गौला रेंज से जोलासाल रेंज में कर दिया, जिसके बाद एक फिर सुर्खियों में आये वन दरोगा संदीप सूंठा ” विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल ” आखिर कौन दे रहा है वन दरोगा को संरक्षण।

और पढ़े  रुड़की: हथियार सप्लाई की सूचना पर दौड़ी पुलिस, घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर किया फायर, हिरासत में लिया आरोपी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…