उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली गांव में भी लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। उत्तरकाशी केंद्र से करीब दो किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता रही।

खरसाली गांव के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि 8 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि भूकंप के दौरान घरों में रखे टीवी हिलते हुए दिखाई दिए। अचानक धरती में कंपन महसूस होने से लोग घबरा गए और सुरक्षा के लिहाज से घरों से बाहर निकल आए।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भी भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। यहां भी कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अचानक आए झटके से लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से संवेदनशीलहै। ऐसे में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग सतर्क हो गए। किसी तरह के नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं है।

और पढ़े  ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    बदरीनाथ चढ़ावा केस: कोर्ट ने 3 आरोपियों का लिया संज्ञान, एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 50 गवाह शामिल

    बदरीनाथ मंदिर में दान की थाली से प्राप्त धनराशि और भेंट सामग्री में गड़बड़ी व चोरी के मामले में शुक्रवार को पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने न्यायालय में…