मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल, ममत बनर्जी समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया।
सीजेपी ने किया एलान, आंदोलन जारी रहेगा
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि हम सरकार से नहीं डरेंगे। हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
सीजेपी प्रदर्शन का असर, चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम
सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बीच चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।
आज रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन
साकेत कोर्ट ने रत्ना सिंह की ओर से दायर अर्जी को किया खारिज
साकेत कोर्ट ने सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड, रत्ना सिंह की ओर से दायर उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। आरोप था कि पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही हिरासत में ले लिया था। अर्ज़ी में उन्हें तुरंत रिहा करने का निर्देश देने की भी मांग की गई थी। शाम को पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। अर्जी खारिज कर दी गई है।





