CJP- सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी, सभी मेट्रो स्टेशन खुले

मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी समेत कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था।

 

 

सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सीजेपी के अजिंक्य शिंदे ने बताया कि रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर कूच किया जाएगा। वहीं, रविवार को दोबारा प्रदर्शन होने की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सतर्क है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती जारी रहेगी। पुलिस की नजर प्रदर्शन में शामिल होने वाले संगठनों और उनकी गतिविधियों पर भी रहेगी।

सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खुले

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं। सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।

सीजेपी नेताओं को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारी किए रिहा

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी नेताओं को छोड़कर हिरासत केंद्रों में रखे गए सभी लोगों को रिहा कर दिया है। सीजेपी नेताओं के मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

और पढ़े  CJP- गिरफ्तार होने आया हूं, अरेस्ट कीजिए अभिजीत दीपके, रांका और सौरव को पुलिस ने लिया हिरासत में

अरविंद केजरीवाल और ममत बनर्जी को किया रिहा

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को रिहा कर दिया गया है। जाफराबाद थाने से अरविंद केजरीवाल और द्वारका थाने से ममता बनर्जी को रिहा कर दिया गया है।

सीजेपी ने किया एलान, आंदोलन जारी रहेगा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अजिंक्य शिंदे ने एलान किया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन उनका इस्तीफा न होने तक जारी रहेगा। सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रविवार को सीजेपी के कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी एक बार फिर से जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे।

सीजेपी प्रदर्शन का असर, चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम

सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बीच चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

  • Related Posts

    अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,इस शर्त पर मिली रिहाई

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने…

    ध्रुव राठी को देर रात मिली रिहाई: अब तक 7 हजार से ज्यादा हिरासत में

    दिल्ली में कॉकरोचत जनता पार्टी  के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने…