दिल्ली CJP प्रदर्शन: आम लोगों के लिए राहत भरी खबर, खुल गए राजधानी के कई रास्ते, ट्रैफिक सामान्य

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आज के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बंद किए गए और डायवर्ट किए गए कई प्रमुख मार्गों को यातायात पुलिस ने अब आम जनता के लिए फिर से खोल दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इन मार्गों पर अब यातायात की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है।

 

आम लोगों को राहत देते के लिए ट्रैफिक पुलिस ने इन प्रमुख मार्गों और चौराहों को खोला है।
-धोला कुआं लूप से सरदार पटेल मार्ग
-रोहिणी का महादेव चौक
-मुकरबा चौक
-एनएच-44 और उससे जुड़ा यूईआर खंड
-महिंद्रा पार्क
-हकीकत नगर नाला
-आजादपुर
-औरबिंदो मार्ग, आईएनए से एम्स

 

ट्रैफिक पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक अपडेट की जांच कर लें। जिन रास्तों पर प्रतिबंध हटाए गए हैं, वहां वाहनों की कतारें कम होने लगी हैं और यातायात सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि शहर में किसी भी प्रकार की आवाजाही बाधित न हो।

 

कौन-कौन से रास्ते हुए प्रभावित?
जानकारी के मुताबिक शंकर रोड-वंदे मातरम ‘टी’ प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, लोदी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंड अबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित रही।

और पढ़े  जंतर-मंतर प्रदर्शन: पुलिस अफसरों पर तीन महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
  • Related Posts

    दिल्ली में कल भी प्रदर्शन करेगी CJP, सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी,सीईसी के इस्तीफे की मांग दोहराई

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली…

    दिल्ली में प्रदर्शन नहीं कर पाई CJP, अब तक 3000 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

    मुख्य  निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे आंदोलनकारी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा होने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट…