उत्तराखंड: शासन ने 6 अफसरों के विभागों में किया फेरबदल, विजय जोगदंडे को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी

उत्तराखंड शासन ने छह अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-एक की ओर से जारी आदेश में तीन आईएएस, एक पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आईएएस विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव, नागरिक उड्डयन और महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान का दायित्व सौंपा गया है और उन्हें अपर सचिव, राजस्व विभाग से कार्यमुक्त किया गया है। आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है, जबकि उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे। पीसीएस अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग के पद से कार्यमुक्त किया गया है।

सचिवालय सेवा के सुनील सिंह को अपर सचिव, गृह विभाग से हटाकर अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रैकली को अपर सचिव, राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे।
और पढ़े  कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगी कतार, जाम से भी जूझे लोग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…