गंगोत्री हाईवे पर हादसा: सोनगढ़ के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर पलटा, राजस्थान के 17 यात्री थे सवार

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगढ़ के पास सुबह हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। वाहन में राजस्थान के 17 यात्री सवार थे, जिनमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर (UK-14 PA 5006) अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे पलट गया। घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी यात्री राजस्थान के रहने वाले हैं और फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित राहत एवं बचाव टीमों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़े  उत्तराखंड: एक सप्ताह में कैदियों के भोजन के बजट का ब्योरा देने के निर्देश, सूचना आयोग ने दिया आदेश
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…