ऊधमसिंह नगर- सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत

सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर देर शाम तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते देखा, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई हैं। शाम ढलते ही सड़क पर आवाजाही कम हो जाती है, जिससे लोगों में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले खेतों, नहर किनारे और सुनसान क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही रात के समय कोसी बांध मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही न करें। इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड SIR: आपके वोट पर हुई फर्जी आपत्ति तो दर्ज करा सकते हैं प्राथमिकी, आयोग ने खोला विकल्प
  • Related Posts

    दोस्ती से दुश्मनी तक: दोस्त ने बहाया हरदीप का खून…पत्नी ने मिटाए सबूत, पिस्टल से ही की हत्या

    30 लाख रुपये के लेनदेन ने बचपन की दोस्ती और बरसों के भरोसे को खून के रिश्ते में बदल दिया। पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह हत्याकांड की जांच कर…

    घनसाली: बारिश के बाद दर्दनाक हादसा, खेलते समय तेज बहाव में बहा सात साल का बच्चा, 1 किमी दूर मिला शव

    मंगलवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद तहसील घनसाली क्षेत्र के ग्राम दोणी में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास खेलते समय सात वर्षीय बच्चा तेज पानी के बहाव में…