उत्तराखंड: कांग्रेस के वंदेमातरम गायन से इनकार पर भाजपा ने की कड़ी निंदा, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-देशविरोधी सोच

Spread the love

भाजपा ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम के गायन को लेकर कांग्रेस के निर्णय की कठोर शब्दों में निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे 1947 की देश बंटवारा करने वाली सोच से प्रेरित बताया। उन्होंने कांग्रेस के इस कदम को देशविरोधी और संविधान विरोधी करार दिया।

भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय और गोवा कार्यक्रमों में वंदेमातरम का पूरा गायन न करने की आलोचना की। कांग्रेस कार्यसमिति ने केवल दो छंद गाने को आधिकारिक पार्टी नीति बनाया है। भाजपा ने इसे राष्ट्रीय गीत और भारत माता का अपमान तथा तुष्टिकरण नीति की पराकाष्ठा कहा। भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारी कार्यक्रमों में वंदेमातरम गाने को तैयार है, परंतु वह अपने कार्यालयों में इसे पूरा नहीं गाएगी।

 

भट्ट ने 1937 के कांग्रेस प्रस्ताव को देश विभाजन का कारण बताया। उन्होंने इसे तुष्टिकरण की सोच बताया, जिसने अल्पसंख्यक वोटों के लालच में वंदेमातरम के अधूरे स्वरूप को स्वीकारा। भाजपा ने राहुल कांग्रेस पर राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन अधिनियम, 2026 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय गीत के संपूर्ण गायन से बचना और बाधा डालना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। जिसे कांग्रेस नकार रही है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि एक वर्ग विशेष के वोटों की खातिर कांग्रेस, देश विभाजन की हद तक जाने के लिए तैयार है। उनका यह निर्णय और सोच बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी है, जिसे किसी भी कीमत पर भाजपा जनसहयोग से सफल नहीं होने देगी। कहा, कांग्रेस बेशक वंदेमातरम नहीं गाने के लिए जान देने का झूठा दावा कर रही हो, लेकिन देशवासी वंदेमातरम गाते हुए राष्ट्रहित में जान देते आए हैं और आगे भी देते रहेंगे।

और पढ़े  चमोली- आवारा कुत्तों का आतंक; नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक रहेगी छुट्टी

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love