हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया

रविवार को उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर मीडिया के सामने आई। दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। बोलीं, उनका परिवार लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न झेल रहा था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि करीब डेढ़ साल पहले वह आत्महत्या करने तक के बारे में सोचने लगी थीं। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताते हुए अब न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

सोमवार को ज्वालापुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दीपिका राठौर ने कहा कि उर्मिला सनावर उन्हें और उनके परिवार को लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं। परिवार की छवि खराब करने की भी कोशिश की जा रही थी। बीती 24 अक्तूबर को फोन कर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। आरोप लगाया कि रविदास धाम को अपने नाम कराने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई।

दीपिका ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल किए गए थे। इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थीं। उस समय हालात ऐसे बन गए थे कि आत्महत्या करने तक का विचार मन में आने लगा था, हालांकि उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। दीपिका ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा था। उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद उन्हें उम्मीद है कि मामले में आगे उचित कार्रवाई होगी और उनके परिवार को राहत मिलेगी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया।

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: 27 अक्तूबर को सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट, एजेंडा तय, नहीं पहुंचे कांग्रेस नेता
  • Related Posts

    भराड़ीसैंण- विस सत्र में विधेयक पेश: लागू होगा अग्नि सुरक्षा का नया कानून, लापरवाही पर सील होंगे भवन, लगेगा भारी जुर्माना

    उत्तराखंड में अग्नि सुरक्षा का नया कानून लागू होगा। वर्तमान में लागू उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा, अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2016 को निरस्त कर अब नया उत्तराखंड…

    देहरादून: एक-दो नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

    राष्ट्रपति के आगामी एक और दो नवंबर को उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों…