रुद्रप्रयाग- गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की समयसीमा बढ़ाई गई, अब जल्दी करा लें सत्यापन

रुद्रप्रयाग जिले में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़कर अब 23 अगस्त कर दी गई है। जिले में 20 गैस एजेंसियों के माध्यम से करीब 95,500 गैस कनेक्शन संचालित हैं, जिनमें अधिकांश उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। वहीं अभी भी 13,551 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।

पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को 23 अगस्त तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर एजेंसियां गांवों और अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर भी सत्यापन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे कई कनेक्शन भी हैं, जिनके उपभोक्ता रोजगार के सिलसिले में बाहर या विदेश में रह रहे हैं।
ऐसे उपभोक्ता अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम कनेक्शन स्थानांतरित करा सकते हैं, जिससे गैस आपूर्ति में दिक्कत न हो। वहीं मृतक उपभोक्ताओं के कनेक्शन का सत्यापन या कनेक्शन सरेंडर कराने की प्रक्रिया भी पूरी करने को कहा गया है।
अधिकारी ने बताया कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में गैस सिलेंडर रिफिल कराने में परेशानी हो सकती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक रिफिल न कराने पर दुबारा उन कनेक्शनों को सत्यापन की प्रक्रिया  करनी पड़ेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस कनेक्शन की केवाईसी करने को कहा है।
और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…