चमोली: राज बब्बर की सांसद निधि के गबन का मामला: कंस्ट्रक्शन कंपनी का जीएम लखनऊ से गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट था जारी

तत्कालीन राज्यसभा सांसद राज बब्बर की सांसद निधि में गबन के आरोप में चकराता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे ”इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड” के महाप्रबंधक (जीएम) प्रदीप गोयल को शुक्रवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था, जिसके बाद उसे अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, चकराता तहसील के राजस्व क्षेत्र खबोऊ में वर्ष 2019 में सांसद निधि की धनराशि के कथित गबन का मामला सामने आया था। इस प्रकरण की विवेचना बाद में चकराता पुलिस को सौंपी गई थी। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही मूल रूप से प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपी महाप्रबंधक प्रदीप गोयल फरार चल रहा था।

अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के प्रतापगढ़ स्थित पुराने पते पर दबिश दी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने पतारसी, सुरागरसी और सर्विलांस का सहारा लिया, जिससे आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की जानकारी मिली। सटीक लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम ने लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित शांति एन्क्लेव में दबिश देकर आरोपी जीएम को धर दबोचा।
और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…