थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी द्वारा किए गए हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया है। जहां महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
कहा कि अंजलि को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी कई पसलियों में चोट है। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि जंगल से सटे हुए इलाके में यह घटना हुई है। वन विकास विभाग की टीम अस्पताल में मौजूद है।






