रुद्रपुर: मैगी बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव, पिता और दो बच्चे झुलसे, ऐसे भड़की आग, तीनों बरेली रेफर

Spread the love

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक घर के कमरे में मैगी बनाते समय छोटे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पिता और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जिला अस्पताल में उपचार के बाद तीनों को बरेली रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर एक शिमला बहादुर निवासी नितेश ममगाई अपने बच्चों आदि (9) और इशिका (11) के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह वह अपने बच्चों के लिए मैगी बना रहे थे। इसी दौरान छोटे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया। देखते ही देखते कमरे में आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से नितेश और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए बरेली के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मेयर विकास शर्मा अस्पताल पहुंचे। दोनों ने घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

दमकल विभाग के पास घटना से जुड़ी कोई सूचना नहीं आई है। जानकारी मिली है कि शिमला बहादुर के एक मकान में आग की चपेट में तीन लोग आये हैं। महेंद्र चंद्र, एफएसओ

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- सावन में ब्रह्म कमल से खिली केदारपुरी, पुष्प लाने नंगे पांव जाते भक्त

Spread the love
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love