नैनीताल- जंगी सिक्स के जांबाज योद्धा हवलदार करन सिंह का निधन

Spread the love

कुमाऊं रेजिमेंट के योद्धा एवं 6 कुमाऊं के पूर्व सैनिक हवलदार करन सिंह (89) का निधन हो गया। उनके निधन से सैनिक समाज में शोक की लहर है। करन सिंह 1962, 1965 तथा 1971 के युद्धों में भारतीय सेना का हिस्सा रहे।

हवलदार करन सिंह का जन्म 3 फरवरी 1937 को पिथौरागढ़ जनपद के बाकू गांव में हुआ था। 28 सितंबर 1956 को वह कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी तैनाती 6 कुमाऊं में हुई। वर्ष 1962 में चीन के साथ हुए भारत-चीन युद्ध के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक बैटल ऑफ वालोंग में भाग लिया। इस ऐतिहासिक युद्ध की वीरगाथा के कारण 6 कुमाऊं को सम्मानपूर्वक ‘जंगी सिक्स’ के नाम से पहचान मिली। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी उन्होंने भारतीय सेना के वीर सैनिक के रूप में अपना कर्तव्य निभाया। करन सिंह वर्ष 1972 में हवलदार के पद से स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए और इसके बाद हल्द्वानी में बस गए। बीमार चल रहे करन सिंह का नोएडा में उपचार चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। आज सुबह चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा Accident: अल्मोड़ा के चौखुटिया में खाई में गिरी कार, चार शिक्षक घायल, चालक सुरक्षित, सभी खतरे से बाहर
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love