देहरादून- क्रिकेटर ऋषभ पंत बोले- जमीन नहीं मिल रही CM सर, धामी ने कहा- जल्द मिलेगी मदद

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और उत्तराखंड के गौरव ऋषभ पंत की रात 12:46 बजे की गई सोशल मीडिया एक्स की पोस्ट शनिवार को दिनभर वायरल रही। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भावुक अपील की कि वे अपने घर उत्तराखंड लौटना चाहते हैं लेकिन जमीन नहीं मिल रही। सीएम धामी ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अधिकारी जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे।

ऋषभ ने दो एक्स पोस्ट की, पहली 12:46 बजे, जिसमें लिखा, हैलो सीएम सर, आप कैसे हैं…उत्तराखंड का स्थानीय होने के नाते, मुझे यहां से दूर रहे काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से अपना ठिकाना बदलकर उत्तराखंड वापस आने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी सुविधा नहीं मिल पा रही है। अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार करता हूं…आगे लिखा कि मेरी आपसे प्रार्थना है कि भूमि अधिग्रहण में मेरी मदद करें क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने के कारण यह एक डरावना सपना बन गया है। इसके अलावा, जब मैं राज्य का प्रचार कर रहा था, तब मुझे जो जमीन मिलने वाली थी, वह भी अभी अटकी हुई है। ऋषभ ने आगे लिखा कि सब बातों को एक तरफ रखकर, मैं अपने मूल निवास वापस लौटना चाहता हूं ताकि उत्तराखंड के निर्माण में मदद कर सकूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस जा सकूं। कृपया इस मामले को देखें, मुझे जमीन हासिल किए बिना तीन साल बीत चुके हैं…आपके जवाब का इंतजार रहेगा।
इसके बाद दूसरी पोस्ट 12:56 बजे की, जिसमें लिखा..अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक तोहफा बहुत प्यारा होगा लेकिन अगर आप अनुमति दें तो मैं इसे सरकारी दरों पर खरीदना चाहूंगा। कम से कम इससे मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर तो बना सकूंगा। सच में मुझे नहीं पता था कि इसे कैसे करना है।

सीएम धामी ने दिया जवाब, आप हमारे गौरव, जल्द मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को शाबाशी दी। उन्होंने ऋषभ के पोस्ट के जवाब में एक्स पर लिखा कि, प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आगे सीएम धामी ने लिखा, आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

और पढ़े  वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ: CM ने 18 लोगों को किया सम्मानित, अदम्य साहस दिखाने वालों को मिलेंगे 51 हजार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…