मसूरी- रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने की आत्महत्या, चबूतरे पर लगे सरिये से फंदे पर लटका मिला शव

मसूरी में आज सेना के रिटायर्ड अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कंपनी गार्डन स्थित किराए के मकान में चबूतरे पर लगे सरिये से फंदे पर लटका मिला।

जानकारी के अनुसार, भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साले नवांग त्सेरिंग(41) पुत्र लोबसांग निवासी कंपनी गार्डन ने मकान के बाहर फांसी लगा ली है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति चबूतरे पर लगे सरिये से फांसी लगाकर लटका हुआ था। परिजनों की सहायता से उसे नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया।
परिजनों से जानकारी करने पर पता लगा कि मृतक यहां जगपाल गुसाई के मकान में किराए पर रहता था। व तीन वर्ष पूर्व सेना (टूटू आर्मी) से सेवानिवृत्त होकर आया था। मृतक के भाई तेनजिंग रेबियल ने बताया कि मृतक नशे का आदी था व पूर्व में भी उसके द्वारा दो बार आत्महत्या का प्रयास किया गया था।
और पढ़े  उत्तराखंड: 5अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…