देहरादून- चकराता के लकी रावत को मिली बड़ी उपलब्धि, नॉर्थ पोल के अभियान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Spread the love

त्तराखंड के चकराता निवासी और सेपियंस स्कूल के कक्षा 10 के छात्र लकी रावत का चयन अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं शैक्षिक अभियान आइस ब्रेकर ऑफ नॉलेज के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित अभियान में वह भारत के एकमात्र छात्र प्रतिनिधि हैं।

रूस के मुरमान्स्क से शुरू हुए दस दिवसीय अभियान में 22 देशों के 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान के तहत प्रतिभागी न्यूक्लियर आइसब्रेकर जहाज 50 लेट पोबेडी पर सवार होकर 90 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक की ऐतिहासिक यात्रा करेंगे। वहां पहुंचने वाले दुनिया के चुनिंदा लोगों में ये छात्र भी शामिल होंगे।
प्रत्येक देश से केवल एक छात्र का चयन
लकी रावत ने बताया कि इस अभियान तक पहुंचने के लिए उन्हें तीन चरणों वाली कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। प्रत्येक देश से केवल एक छात्र का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है और यह अनुभव विज्ञान, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देगा।
इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को आर्कटिक, जलवायु परिवर्तन, ध्रुवीय पारिस्थितिकी, समुद्री विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान से व्यावहारिक रूप से जोड़ना है। साथ ही यह दुनिया भर के युवा वैज्ञानिकों के बीच ज्ञान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देता है।
लकी रावत उत्तराखंड के चकराता के निवासी हैं और सेपियंस स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह जूडो के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। उनके पिता राम सिंह ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि कठिन ऑनलाइन परीक्षा और चयन प्रक्रिया पार कर भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे परिवार के लिए सम्मान की बात है।

Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी - हल्द्वानी में कोरोना की एंट्री? 76 वर्षीय महिला पॉजिटिव, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love