सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर होगा मंथन, कुछ देर में विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की अहम बैठक

Spread the love

संसद के मानसून सत्र को लेकर विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। दोनों सदनों के विपक्षी फ्लोर लीडर्स यानी संसदीय दल के नेता अब से कुछ देर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के चैंबर में बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सत्र के बाकी बचे दिनों के लिए सदन के भीतर और बाहर की रणनीति तैयार करना है। इस बैठक के तुरंत बाद, लगभग 10:30 बजे विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 

विपक्षी दल मुख्य रूप से दो मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं-

  • 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई: विपक्षी दल 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग (लाठीचार्ज, आंसू गैस आदि) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में स्पष्ट बयान और जवाब की मांग कर रहे हैं।
  • राम मंदिर चंदा घोटाला विवाद: अयोध्या स्थित राम मंदिर के लिए मिले दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं व गबन की खबरों को लेकर भी विपक्ष आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

    संसद में आज क्या?

    • लोकसभा में विधेयक: आज लोकसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 और अन्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 पर विचार और उन्हें पारित कराने की सूची है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे।
      • निजी सदस्य के विधेयक: कांग्रेस सांसद शशि थरूर कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास, उनकी संपत्ति की सुरक्षा और सांस्कृतिक धरोहर को बचाने से जुड़ा विधेयक पेश कर सकते हैं। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल तटीय राज्यों के मछुआरों के कल्याण और सुरक्षा से जुड़ा विधेयक लाएंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी जम्मू-कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट से जुड़ा संशोधन विधेयक पेश करेंगे।

        लोकसभा में FCRA पर चर्चा संभव
        इसके अलावा, भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शनों के बावजूद सरकार 12 अगस्त को संसद में विदेशी अंशदान (नियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा करा सकती है। इससे पहले गुरुवार को लोकसभा ने ‘कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित किया था।


Spread the love
और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी ने किया नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज: बोले- युवा तन-मन से हों स्वस्थ, तभी विकसित होगा भारत
  • Related Posts

    नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात? सीमा पर भरोसा बढ़ाने की कोशिश

    Spread the love

    Spread the loveभारत-चीन सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए गठित वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) की 36वीं बैठक 6 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित हुई।…


    Spread the love

    लोकसभा में पास हुआ बिल: क्या अब UPI पेमेंट करने पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज?जानें सबकुछ

    Spread the love

    Spread the loveआज के इस समय में लोग कैश से अधिक यूपीआई एप के जरिए पेमेंट करते हैं। इसमें न तो कैश रखने की झंझट होती है और न ही…


    Spread the love