कोतवाली रुद्रपुर में एक पिता पर अपनी ही दस वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।




