बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर साईं मंदिर के सामने रविवार देर रात ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।








