उत्तराखंड: ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी मंत्री रेखा आर्या, 22 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा

Spread the love

खेल मंत्री रेखा आर्या 10 अगस्त को हरिद्वार से 22 किलोमीटर लंबी पैदल कांवड़ यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है। यात्रा में संत समाज के साथ ही खिलाड़ी, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, महिलाएं एवं अन्य लोग शामिल होंगे।

खेल मंत्री ने प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता में कहा, यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से है। रेखा आर्या ने बताया कि यात्रा हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से शुरू होगी। इसका समापन ऋषिकेश के पावन वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा।
भगवान भोलेनाथ के चरणों में जलाभिषेक कर भारत को ओलंपिक मेजबानी मिलने का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही देश को खेलों में विश्व अग्रणी बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड राष्ट्रीय संकल्पों को ऊर्जा देने वाली भूमि रही है। यात्रा में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज शामिल होंगे।
नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का करेंगी संचार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र रवींद्र पुरी महाराज भी अलग-अलग चरणों में इसमें शामिल होंगे। प्रदेश और देश के खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। खेल मंत्री ने विश्वास जताया कि यह संकल्प यात्रा देशभर के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। रेखा आर्या ने युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आमजन से 10 अगस्त को इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, सभी के सामूहिक संकल्प और आशीर्वाद से भारत खेल महाशक्ति बनने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने के लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगा।

और पढ़े  हरिद्वार में 4 कांवड़ियों की डूबकर मौत,कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love