रुद्रप्रयाग: मलबा आने से पैदल यात्रा मार्ग बाधित, खोलने में जुटीं टीमें, उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी नदी

Spread the love

बीते रात बारिश के कारण केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे दो-तीन स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से बृहस्पतिवार सुबह यात्रा मार्ग बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर आवाजाही रोक दी है। वहीं मौके पर वाईएमएफ और डीडीआरएफ की टीम मौजूद है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भारी बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने से मार्ग बाधित हुआ है। इसके कारण यात्रियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। वहीं संबंधित विभाग की टीमें मौके पर मलबा हटाने के कार्य में जुटी हैं। मौसम अनुकूल होते ही मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
अलकनंदा और मंदाकिनी खतरे के निशान से कुछ मीटर नीचे, ऊखीमठ में सबसे अधिक बारिश
रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदी उफान पर है। बृहस्पतिवार सुबह भी अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर अब खतरे के निशान से कुछ ही मीटर नीचे है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सुबह सात बजे अलकनंदा का जलस्तर 626.89 मीटर रहा, जो 626 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर और खतरे का निशान 627 मीटर के नजदीक है। वहीं मंदाकिनी का जलस्तर 625.90 मीटर दर्ज किया गया, जो 625 मीटर के चेतावनी स्तर से अधिक और खतरे के निशान 626 मीटर के नजदीक है।
पिछले 24 घंटे में जखोली में 54 मिमी, ऊखीमठ में 38.20 मिमी और रुद्रप्रयाग में चार मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के चलते जिले में बादल और कोहरा छाया हुआ है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से नदी तटों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से नदी और बरसाती नालों के समीप नहीं जाने की अपील की जा रही है।
बारिश से जिले में 29 सड़कें बंद, केदारनाथ हाईवे चार स्थानों पर बाधित
रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के चलते बृहस्पतिवार सुबह तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 29 सड़कें बंद हैं। इनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन राज्य मार्ग, लोक निर्माण विभाग की 10, पीएमजीएसवाई की 13 और एनपीसीसी की दो सड़कें शामिल हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107) मुनकटिया तथा गौरीकुंड के बीच कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से बाधित है। इसके चलते केदारनाथ यात्रा आंशिक रूप से रोक दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग के पास एक तथा गौरीकुंड के निकट तीन स्थानों पर मार्ग बंद है। इन स्थानों पर जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन के अनुसार मौसम अनुकूल रहने पर सुबह इन मार्गों को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सिरोहबगड़-खांकरा वाहनों के लिए सुचारु हैं।

Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- जीरो जोन में कार घुसने के बाद हंगामा, युवक संग मारपीट करने वालों पर कार्रवाई
  • Related Posts

    सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन,दुश्मन की चाल को किया नाकाम

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू के खौड सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन इलाके में…


    Spread the love

    हरिद्वार में 4 कांवड़ियों की डूबकर मौत,कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों की…


    Spread the love