दिल्ली- तीन मंजिला इमारत झुकी: कभी भी हो सकता है हादसा, लोगों में खौफ

दिल्ली के गीता कॉलोनी के 2ए ब्लॉक में एक तीन मंजिला इमारत के झुक जाने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना स्थल पर आपदा प्रबंधन दल और पुलिस पहुंच गए हैं, और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इमारत के झुकाव को लेकर स्थानीय लोगों ने पहले भी कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं।

इलाके के निवासी राकेश ने कहा, “यह इमारत काफी समय से झुकी हुई है। कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज ऊपर से एक स्लैब गिर गया। शिकायतें तो की गईं, लेकिन समस्या तब से है जब बिल्डरों ने यह संपत्ति खरीदी थी। बिल्डरों ने पूरी इमारत को तोड़कर दोबारा नहीं बनाया। उन्होंने बस ऊपर की मंजिलें बना दीं, उन्हें बेच दिया और चले गए। अब, जिन लोगों ने यूनिट खरीदी हैं, वे इस समस्या से जूझ रहे हैं।”
एक अन्य निवासी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “हाल के दिनों में इमारत काफी झुक गई है। हमने पहले भी इसकी शिकायतें दर्ज कराई थीं। यहां पास में कई स्कूल हैं, जहां बच्चे सुबह-सुबह गुजरते हैं। हम भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। यह कहना मुश्किल है कि यह इमारत कब ढह जाए। आज इमारत और भी झुक गई है, इसका एंगल बिगड़ गया है।”
उन्होंने यह भी बताया कि अब रात में छज्जा गिर गया। जिसके बाद पुलिस आई थी। पुलिस ने अभी कुछ खास नहीं कहा है, और कहा है कि वे सुबह फिर आएंगे। दूसरी मंजिल पर एक परिवार भी रहता है, जिसमें एक युवक और उसकी मां शामिल हैं।  उन्होंने अभी तक घर खाली नहीं किया है। और नीचे ऑटो-रिक्शा के लिए पार्किंग की जगह है।’
और पढ़े  दिल्ली पीजी हादसा: बगल की कमजोर इमारत गिराने का काम शुरू, एक और गिरफ्तार
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…