लालकुआं- टांडा के जंगल में वनकर्मियों और तस्करों में फायरिंग, आरोपी 2 वाहन छोड़कर भागे, सागौन की लकड़ी जब्त

राई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करी का विरोध करने पर तस्करों ने वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाब में वनकर्मियों ने भी फायर किए। खुद को घिरता देकर तस्कर अपने वाहन और काटी गई लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। टीम ने एक पिकअप, एक मोटरसाइकिल और सागौन के पांच गिल्टे पकड़े हैं।

रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि बुधवार देर रात करीब तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि टांडा रेंज के जंगल में सागौन की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। जंगल में पहले से सागौन के गिल्टे रखे हुए थे। कुछ देर बाद पिकअप वाहन मौके पर पहुंचा। वाहन में सवार तस्कर लकड़ी लोड करने लगे। इसी दौरान वनकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया। आरोप है कि तस्करों ने वन टीम पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में वनकर्मियों ने भी फायर किए। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर आरोपी भाग गए। इस दौरान वन विभाग ने सागौन के पांच गिल्टे, पिकअप वाहन और बाइक जब्त कर ली है।

 

 

रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि आकाश सिंह निवासी सांपकठानी, गुर्जर खत्ता की पहचान हुई है। वह पहले भी लकड़ी तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

और पढ़े  हल्द्वानी: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महामंथन, सीएम समेत कई नेता शामिल, नितिन नवीन भी पहुंचे
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…