उत्तराखंड: एप्पल मिशन, सेब के बागों को बढ़ाने के लिए 17 करोड़ जारी, 5 सौ हेक्टेयर में विकसित करने की योजना

प्पल मिशन के तहत सेब की अतिसघन बागावनी को बढ़ावा देने के लिए 17 करोड़ 52 लाख की पहली किश्त जिलों को जारी हुई है। इस साल प्रदेश में 500 हेक्टेयर में सेब के नए बाग विकसित करने की योजना है। राज्य में करीब 12 हजार हेक्टेयर में सेब के बाग है, जिनके माध्यम से प्रतिवर्ष 44 हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता है।

प्रदेश में सेब का उत्पादन और बढ़ाने को लेकर कार्य किया जा रहा है, इसी के तहत वर्द्या-2030 तक पांच हजार हेक्टेयर में और सेब के बाग को विकसित किया जाना है। वर्ष-2026-2027 में पांच सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में सेब के बाग को विकसित किया जाना है। सेब उत्पादन वाले जिलों को 17 करोड़ 52 लाख की पहली किश्त जारी की गई है, जबकि योजना के लिए 34 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। ज्ञात हो कि एप्पल मिशन के तहत किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है।

तीन साल में व्यवसायिक उत्पादन

उद्यान विभाग के प्रभारी अपर निदेशक रतन कुमार ने बताया कि योजना के तहत कम क्षेत्र में बागों को विकसित किया जाना है, यहां पर किंग रोट, मेमा मास्टर, जेड वेन, हैपेक जैसी सेब की प्रजातियों को लगाया जा रहा है। बताया कि जो सेब की प्रजातियां लग रही है, उनसे तीन से चार साल में व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। साथ ही योजना को क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे एक क्षेत्र में उत्पादन होने से मार्केटिंग को भी लाभ हो।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश स्वास्थ्य प्राधिकरण के सर्वर में सेंध की कोशिश, पासवर्ड हैक कर क्रेडेंशियल्स चुराने की साजिश
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…