ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे पहले इंडोनेशिया, फिलीपींस के अलावा अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कई अन्य मेहमान भी भारत पहुंचे।

 

पीएम मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया, जो राजनीतिक, सांस्कृतिक, व्यापार, ऊर्जा और जनसंपर्क संबंधों पर आधारित है। मोदी ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स में यूएई की सक्रिय और रचनात्मक भागीदारी की सराहना की। दोनों नेताओं ने ब्रिक्स के जरिए साझा हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की भी समीक्षा हुई। खास तौर पर यूएई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी द्वारा ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर के एकीकृत ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम प्रोजेक्ट में निवेश की घोषणा का स्वागत किया गया। इसे भारत का सबसे बड़ा एकीकृत एल्युमिनियम निवेश बताया गया है, जिससे ओडिशा को वैश्विक एल्युमिनियम विनिर्माण केंद्र बनाने में मदद मिलेगी। दोनों नेताओं ने रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, तकनीक और नवाचार जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। साथ ही, यूएई के नए संप्रभु निवेश फंड ल’इमाद की भूमिका से दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद जताई गई।

 बेलारूस के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव से मुलाकात की और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। इस दौरान व्यापार एवं निवेश बढ़ाने, कनेक्टिविटी, पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर ने मैक्सिम रिजेनकोव के भारत प्रवास के सुखद रहने की कामना की।

वियतनाम के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली

वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। उनके आगमन से भारत और वियतनाम के बीच कूटनीतिक संवाद को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सम्मेलन के दौरान वैश्विक मुद्दों, आर्थिक सहयोग, व्यापार और बहुपक्षीय संबंधों पर चर्चा होने की संभावना है। ट्रुंग विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

और पढ़े  बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल:- कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं, क्या-क्या काम रुकेंगे?

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जमशिद कुचकारोव

उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशिद कुचकारोव ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। उनके आगमन से संवाद को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सम्मेलन में कुचकारोव व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, संबंधों को मजबूत करने पर विचार होगा।

जितिन प्रसाद ने किया जिनपिंग का स्वागत

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। जानकारी के मुताबिक, जिनपिंग और पीएम मोदी की आज शाम पौने छह बजे बैठक प्रस्तावित है।

 

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले ईरान के राष्ट्रपति

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

  • Related Posts

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…