Accident: खाई में मिली हरियाणा नंबर की बाइक, चालक का नहीं लगा सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

कोटद्वार क्षेत्र में पुलिंडा मार्ग पर जामुन बैंड के पास गुरुवार सुबह एक हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल गहरी खाई में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को खाई से बाहर निकालकर सुरक्षित कोतवाली पहुंचाया और उसके मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी कार्यालय कोटद्वार में तैनात हेड कांस्टेबल पारस रतूड़ी को सूचना मिली कि गिवाई स्रोत से पुलिंडा जाने वाले मार्ग पर जामुन बैंड के पास सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे एक मोटरसाइकिल गिरी हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने खाई में उतरकर जांच की तो वहांनंबर की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली। बाइक में चाबी लगी हुई थी, लेकिन आसपास किसी व्यक्ति का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने आसपास की झाड़ियों में भी तलाश की, लेकिन न तो कोई घायल मिला। ई-चालान मशीन से वाहन का विवरण जांचने पर बाइक हरियाणा के गुरुग्राम निवासी जुनैद के नाम पर पंजीकृत पाई गई। वाहन से जुड़े मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।
पुलिस ने रस्सियों की मदद से मोटरसाइकिल को खाई से बाहर निकालकर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली कोटद्वार में रखवा दिया है। पुलिस वाहन स्वामी और चालक का पता लगाने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशिभूषण जोशी, अपर उपनिरीक्षक वीर बहादुर, हेड कांस्टेबल सुनील मलिक, हेड कांस्टेबल पारस रतूड़ी, हेड कांस्टेबल जयेन्द्र तथा कांस्टेबल अमित शामिल रहे।
और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…