नैनीताल- ज्योलीकोट में सड़क हादसा: लखनऊ के छह पर्यटकों की टवेरा खाई में जा गिरी, 2 की हालत गंभीर, SDRF ने किया बचाव

नैनीताल की वादियों में घूमने आए लखनऊ के छह पर्यटकों की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब वापसी में उनकी टवेरा ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में सवार पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य पर्यटकों को भी चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार गोमतीनगर, लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमने आए थे। बृहस्पतिवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा वाहन संख्या यूके 04 टीबी 3870 से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर एक से कुछ आगे पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही पर्यटकों की चीख-पुकार निकल गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में चालक संग्राम सिंह और निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। अन्य पर्यटकों को भी मामूली चोटें आई हैं। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों के लिए वापसी का सफर हादसे के कारण खौफनाक याद बन गया।
और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…