CJP- अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, टाइफाइड हुआ, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी

Spread the love

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत खराब हो गई है। शनिवार को अभिजीत दीपके ने खुद एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। दीपके ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन बिना रुके जारी रहेंगे। एक्स पर अपने वीडियो संदेश में, अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी बीमारी विरोध प्रदर्शनों को नहीं रोकेगी और उन्होंने चल रहे आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वीडियो जारी कर दी हेल्थ अपडेट
एक्स पर जारी वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, “जैसे कि आप सभी को पता था कि पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब थी। अब मेरी ब्लड रिपोर्ट आ गई है और मुझे टाइफाइड हुआ है। मेरा इलाज चल रहा है। मैं सभी कॉकरोचों को धन्यवाद करना चाहता हूं जो देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को इतना सफल बनाने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। मुझे पता है कि अगर हम ऐसे ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूर होगा।”

 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े सीजेपी नेता
इससे पहले शुक्रवार को अभिजीत दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के फैसले के बाद कहा कि पार्टी का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते। पत्रकारों से बात करते हुए, दीपके ने वांगचुक की सेहत को लेकर राहत जताई, लेकिन परीक्षा में गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलन के मुख्य मुद्दे पर टिके रहे। दीपके ने कहा, “हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। हमें बहुत खुशी और राहत है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है, क्योंकि उन्हें 26 दिन से ज़्यादा हो गए थे। उनकी जान इस देश के लिए बहुत कीमती है।”

और पढ़े  पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

 

 

वांगचुक ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
दूसरी ओर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि उनके इस फैसले की सोशल मीडिया पर आलोचना की गई, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज में, वांगचुक ने यह भी सवाल किया कि ये सब करने के बाद क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा। कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। मैंने तोड़ा तो किसके हाथों तोड़ा उसके हाथों क्यों तोड़ा, इसके हाथों क्यों नहीं तोड़ा। क्या डील हुआ, क्या सौदा हुआ, ये सब मुझे जवाब देना होगा?

 


Spread the love
  • Related Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक: यह लोकतंत्र की जीत है, CJP और देश की ‘जेन जी’ को बधाई

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जाने-माने शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने भी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि, सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर 20 दिन…


    Spread the love

    Delhi CJP- कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके? जानिए क्या करते थे पहले

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक को लेकर राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। छात्रों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत जारी…


    Spread the love