26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

Spread the love

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 25 जुलाई को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में जनसभा होगी, जहां मुख्यमंत्री 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और 16 का लोकार्पण करेंगे। 26 जुलाई को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे।

 

तय कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे टाटा ग्राउंड पहुंचेगा। जनसभा को संबोधित करने से पहले वे यहां सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। इसके बाद शाम 6 बजे सीएम सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों और संगठन को लेकर विशेष बैठक करेंगे।

 

दौरे के दूसरे दिन, 26 जुलाई को मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर पहुंचेंगे। वे शिवाजी मंडपम सभागार में विवि की बहुप्रतीक्षित कैशलेस योजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर विवि प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के कारण शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद महाविद्यालय के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अबुल उलाह के उर्स का सार्वजनिक अवकाश था। रविवार को सीएम के दौरे के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां भी निरस्त रहेंगी।


Spread the love
और पढ़े  सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते
  • Related Posts

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    अयोध्या- चढ़ावा चोरी के बाद बदली राम मंदिर की पूरी व्यवस्था, अब यह समिति लेगी सभी बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की धार्मिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों की पूरी निगरानी अब अयोध्या के संत समाज…


    Spread the love