हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। हरिद्वार में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की हरिद्वार गंगा कॉरिडोर महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत पहले चरण विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

मंगलवार को सीएम धामी ने हरिद्वार में हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 213 करोड़ रुपये से अधिक लागत की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इनमें प्रशासनिक मार्ग निर्माण का भूमिपूजन, हर की पैड़ी पुनर्विकास, हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र का पुनर्विकास और रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

सीएम धामी ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य हरिद्वार को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर समेत अन्य धार्मिक और पर्यटन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले कुंभ को देखते हुए हरिद्वार में घाट, पुल, संपर्क मार्ग और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

इसमें 43.25 करोड़ प्रशासनिक मार्ग, 66.75 करोड़ से हरकी पैड़ी व सुभाष घाट का पुनरुद्वार, 66.34 करोड़ से हरकी पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना का विकास, 58.34 करोड़ की लागत से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का पुनरुद्वार किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि सरकार हरिद्वार के विकास को केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं के क्षेत्र में भी काम कर रही है। सीएम ने कहा कि विकास कार्यों की इस गति को आगे भी जारी रखा जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: हरिपुरकलां की साधना कुटीर में फ्लैट के अंदर मिला महिला का सड़ा-गला शव, बदबू आने पर लोगों ने दी सूचना
  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…