देहरादून- नदी किनारे पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की सख्ती, बढ़ाई चौकसी..

मानसून के दौरान नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए देहरादून पुलिस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नदी किनारे स्थित पिकनिक स्पॉटों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब ऐसे स्थानों पर लगातार गश्त करेगी और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से नदी किनारे न जाने और पानी में प्रवेश न करने की अपील करेगी। चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर में मालदेवता, गुच्चूपानी, सहस्रधारा, नयागांव और संतला देवी क्षेत्र के आसपास नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। मौसम साफ होने के बावजूद पहाड़ों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर कुछ ही मिनटों में खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। रविवार को संतला देवी क्षेत्र में टौंस नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद पुलिस ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का निर्णय लिया है।

 

नियमित गश्त बढ़ाने और लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश
पिछले वर्ष 16 सितंबर को नयागांव क्षेत्र में आई आपदा के दौरान नदी में उतरे कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मालदेवता क्षेत्र में भी लगभग हर मानसून में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पर्यटक और स्थानीय लोग फंस जाते हैं, जिन्हें पुलिस और एसडीआरएफ को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकालना पड़ता है। इसको देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील पिकनिक स्पॉटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त बढ़ाने और लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल

 

 

लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि मानसून में नदियों किनारे जाने से बचें। पहाड़ पर बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। ऐसे में उनके बीच में बने टापू पर पिकनिक मनाना बेहद खतरनाक है। शहर में जहां भी ऐसे स्थान हैं वहां निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिसकर्मी लोगों को ऐसे खतरनाक स्थानों में जाने से रोकेंगे। जानबूझकर निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। – प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…