बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में सरकार की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष व मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
गढ़वाल मंडलायुक्त ने कहा, तीन सदस्यीय समिति ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पूरी निष्पक्षता के साथ मामले की हर पहलुओं पर जांच की जाएगी। बैठक में सदस्यों के साथ जांच में सभी पहलुओं को शामिल करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जल्द ही समिति बदरीनाथ मंदिर में स्थलीय निरीक्षण कर जांच करेगी। चढ़ावा हेराफेरी के आरोप से संबंधित भी दस्तावेज व सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ ही कर्मचारियों व अधिकारियों से बयान लिए जाएंगे।





