देहरादून- 9 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि वेणुगोपाल दोपहर 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके इसके बाद दोपहर दो बजे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे।

 

शाम चार बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों व छह बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को सुबह दस बजे पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात करेंगे और दोपहर तीन बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के बाद उपरान्त नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 में कमल की खुशबू से महकेगी 2029 में केंद्रीय सत्ता की राह
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…