देहरादून- बनाया बंधक: दी हैवानियत भरी यातनाएं, गुप्तांग में पेचकस डाला, करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से पीटा

राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामूली सड़क हादसे के बाद दो युवकों ने एक युवक को अगवा कर पूरी रात बंधक बनाकर बेरहमी से यातनाएं दीं। इतना ही नहीं युवक को पीटने के लिए अपने 10-15 दोस्त को भी बुला लिया।

आरोपियों ने युवक को करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से पीटा और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसके गुप्तांग में पेचकस तक घुसा दिया। पीड़ित किसी तरह तड़के मौके से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ। इसके बाद उसे गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार जाखन कैनाल रोड निवासी युवक ने बताया कि तीन जुलाई की शाम करीब आठ बजे वह लालपुल पटेलनगर के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा स्कूटी चला रहे अंकुर वाल्मीकि ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी और उसके साथी साहिल ने अपनी गलती मानने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उसे दांतों से भी काटा और जबरन उठाकर निरंजनपुर फल मंडी स्थित दुकान नंबर-106 में ले गए।
पीड़ित का आरोप है कि दुकान के अंदर उसे घंटों बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने उसे बिजली का करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से दागा और लगातार पीटते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने पेचकस उसके गुप्तांग में घुसाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित के अनुसार रात करीब तीन बजे आरोपियों का ध्यान किसी अन्य काम में व्यस्त हुआ तो मौके का फायदा उठाकर वह वहां से भागने में सफलता रहा। बाहर निकलते ही उसने परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल दून अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पटेलनगर थाने में तहरीर देकर अंकुर वाल्मीकि और साहिल समेत अन्य के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने कहा कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…