देहरादून- 9 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि वेणुगोपाल दोपहर 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके इसके बाद दोपहर दो बजे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे।

 

शाम चार बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों व छह बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को सुबह दस बजे पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात करेंगे और दोपहर तीन बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के बाद उपरान्त नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: 5अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…