Today Horoscope 30 JUNE 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

 

मेष-आज सितारे आपको एक महत्वपूर्ण संदेश दे रहे हैं कि अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। यदि किसी पुरानी परेशानी को आपने नजरअंदाज कर रखा है, तो वह दोबारा ध्यान मांग सकती है। अच्छी बात यह है कि भाई-बहनों का सहयोग आपके लिए किसी मजबूत सहारे की तरह रहेगा और उनके साथ मिलकर कई अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता अब धीरे-धीरे समाप्त होती दिखाई दे रही है। परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा निभाने का अवसर मिलेगा और इससे रिश्तों में और अधिक मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई दिलचस्प मुलाकात नई उम्मीदों की किरण जगा सकती है।

 

वृषभ- आज का दिन धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता देने वाला रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार मन में आएंगे। परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते या विवाह की बात तय होने से घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।

मिथुन- आज किस्मत अचानक आपका साथ देती नजर आएगी। लंबे समय से अटका या डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। बिजनेस में जो योजनाएं परेशानी बन रही थीं, वे अब धीरे-धीरे सही दिशा पकड़ सकती हैं। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। पिता की सलाह पारिवारिक बिजनेस में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

कर्क- स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहे जाएंगे लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कुछ अच्‍छा होता रहेगा जीवन में। पीली वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 04 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना दैनिक राशिफल..

सिंह- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला- शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक- शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

मकर- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 06 October 2026 आज इन राशि के जातको को संभलकर लेना होगा फैसला, जानें आज का राशिफल।

कुंभ- आज धन को लेकर समझदारी दिखाने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपको गलत निवेश या जोखिम भरी योजना में फंसाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। संतान के करियर या पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी को नई नौकरी या अच्छा अवसर मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन घर में होने के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।

मीन- आज आपकी समझदारी और शांत स्वभाव हर काम को आसान बना देंगे। घर में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी और रौनक बढ़ सकती है। सरकारी मामलों से जुड़ी कोई चिंता खत्म होने के संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर दोस्तों या करीबी लोगों से चर्चा हो सकती है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 08 October 2026 आज 6 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

    मेष राशि-आज दिन की शुरुआत ही अच्छे संकेतों के साथ हो सकती है। धन लाभ के साथ मन को खुश करने वाली कोई खबर भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में…

    Today Horoscope 07 October 2026 आज इन राशि वालों के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों और अच्छे संकेतों से भरा रह सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मन में…