भाजपा- BJP ने महमूद गजनी की तरह राम मंदिर को लूटा’, चंदा विवाद के बीच संजय राउत का शाह पर तीखा हमला

Spread the love

राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। अब शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है  और भाजपा की तुलना लुटेरे महमूद गजनी से कर दी है। संजय राउत ने कहा कि यह लूट और कानून व्यवस्था का पतन है। शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

 

मुखपत्र सामना के लेख में लगाए बड़े आरोप
सामना के संपादकीय में संजय राउत ने लिखा, ‘देश ने अब देख लिया है कि मंदिर विकास का असल मतलब क्या होता है। अयोध्या के राम मंदिर में दान पेटियों की लूट। राम मंदिर में दान, सोना, चांदी और आभूषणों की खुलेआम लूट हुई। कार सेवकों ने राम मंदिर के लिए अपना खून बहाया, फिर भी भाजपा ने उसी मंदिर को लूटा। जिस तरह से महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा, उसी तरह से भाजपा ने राम मंदिर को लूटा है।’

 

अंबाबाई मंदिर के गलियारे के निर्माण पर शाह पर साधा निशाना
राउत ने लिखा, ‘कम से कम अंबाबाई मंदिर में चोरी और डकैती तो नहीं हुई। राम मंदिर में दान पेटी की चोरी कानून व्यवस्था का पतन है। वे राम मंदिर की रक्षा तक नहीं कर सकते, फिर भी हमारे अंबाबाई मंदिर के विकास की बात करते हैं।’ उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमित शाह ने कोल्हापुर का दौरा किया था और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवेसना को एकमात्र शिवसेना कहा था। साथ ही अमित शाह ने माता अंबाबाई मंदिर के जीर्णोद्धार और गलियारे के निर्माण का भी एलान किया था।

अमित शाह पर बोला तीखा हमला
संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘पिछले एक दशक में देश के कई प्रमुख मंदिरों को लूटा गया और ये सभी लुटेरे भाजपा के भीतर ही मौजूद हैं और अमित शाह की गोद में बैठे हैं। अमित शाह आरोप लगाते हैं कि उद्धव ठाकरे, कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। यह उनका महाराष्ट्र विरोध है। ये लोग खुद राम मंदिर के लुटेरे और लोकतंत्र के हत्यारे हैं।’ इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आप नेता अरविंद केजरीवाल भी राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर भाजपा पर निशाना साध चुके हैं।

और पढ़े  भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: 5 साल के लिए सामाजिक सुरक्षा भुगतान से छूट, 75,000 भारतीय पेशेवरों को होगा लाभ

Spread the love
  • Related Posts

    ऑपरेशन टाइगर- शिवसेना सिर्फ एक ही हो सकती है’, ऑपरेशन टाइगर विवाद के बीच जनता की अदालत में पहुंचे उद्धव

    Spread the love

    Spread the loveसांसदों के हालिया दलबदल से परेशान शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि शिवसेना केवल एक ही हो सकती है, क्योंकि पार्टी की राजनीतिक विरासत मराठी…


    Spread the love

    कतर के गैस संयंत्र पर धमाका, 54 लोग गंभीर रूप से घायल, 18 लापता की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveकतर के प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल में रविवार को भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के बाद लगी आग में 54 लोग घायल हो गए और 18 लोग…


    Spread the love