15 जुलाई को होगी सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा, लेकिन आवेदन संबंधी कोई सूचना नहीं; छात्रों की बढ़ी चिंता

Spread the love

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की कम्पार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू न होने से देशभर के छात्र और अभिभावक चिंतित हैं। बोर्ड के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) तैयार करने और आवेदन की प्रक्रिया 2 जून से शुरू होनी थी, लेकिन जून का तीसरा सप्ताह शुरू होने के वावजूद इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करते समय 15 जुलाई को कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 1.68 लाख से अधिक छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया में हो रही देरी से विद्यार्थियों के बीच परीक्षा समय पर होने को लेकर संशय पैदा हो गया है। 

आवेदन प्रक्रिया में देरी और भ्रामक सूचनाओं से छात्र- अभिभावक परेशान

छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि पुनर्मूल्यांकन के परिणाम भी अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एलओसी प्रक्रिया शुरू होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं, जबकि वास्तविकता में आवेदन विंडो अब तक नहीं खुली है। इससे कई छात्र भ्रमित हैं और उन्हें आवेदन छूट जाने की आशंका सता रही है।

शिक्षकों का कहना है कि सीबीएसई को जल्द आधिकारिक अधिसूचना जारी कर परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कम्पार्टमेंट परीक्षा में देरी होने पर परिणाम भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल छात्र और अभिभावक बोर्ड की अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़े  यूएन से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट: युद्धों में बच्चों पर टूटा कहर, पहली बार सरकारी सेनाएं बनीं सबसे बड़ी दोषी

Spread the love
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट यूजी पुनर्परीक्षा, लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    Spread the love

    Spread the love परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना समझें NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान…


    Spread the love

    तमिलनाडु में हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई। यह रिसाव पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थितसेंट पीटर्स पॉल…


    Spread the love