चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रदेश में अब तक 88 प्रतिशत गणना प्रपत्र मतदाताओं को बांटे जा चुके हैं। अब निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को डिजिटाइजेशन पर जोर दिया है।
सोमवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ एसआईआर की समीक्षा की। इस दौरान गणना फार्म वितरण वाले शीर्ष जिलों की सराहना करते हुए उन जिलों को दूसरे चरण में फार्म डिजिटाइजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिन जिलों में फार्म वितरण का कार्य अभी राज्य के औसत से कम है, उन विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन करने के कार्य में हेल्पिंग हैंड के रूप में अतिरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती के निर्देश दिए।







