देहरादून- कंवली रोड पर कार-बाइक टक्कर के बाद बवाल, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल

Spread the love

कंवली रोड क्षेत्र में रविवार देर रात कार और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायल मेडिकल बनवाने दून अस्पताल पहुंचे वहां भी हंगामा हो गया। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

जानकारी के अनुसार राहुल नामक युवक एक निजी बैंक में कार्यरत है। बताया गया कि वह टिहरी से अपनी कार से देहरादून लौट रहा था। इसी दौरान कांवली रोड क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की बाइक उसकी कार से टकरा गई। राहुल ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। राहुल का आरोप है कि इसके बाद कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की।

बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता चंदूलाल, भाई अरुण और चाचा राकेश को भी कथित तौर पर पीटा गया। घटना में चारों को चोटें आई हैं। मारपीट के बाद घायल पक्ष मेडिकल परीक्षण के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। यहां भी विवाद की स्थिति बन गई।

 

राहुल का आरोप है कि अस्पताल में अन्य परिजनों का मेडिकल परीक्षण कर दिया गया, लेकिन उसका मेडिकल नहीं किया गया। इसको लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक बहस होती रही।

वहीं, इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों का कहना है कि किसी भी घायल का उपचार या मेडिकल परीक्षण नहीं रोका गया। डॉक्टरों के अनुसार राहुल बार-बार विवाद कर रहा था और इमरजेंसी में मरीजों के उपचार कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहा था। इसके चलते उसे शांत रहने और रुकने के लिए कहा गया था। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून- चंद्रेश्वर घाट पर नहाने के दौरान गंगा में डूबे दंपती, दिल्ली से आए थे घूमने

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चुनावी पिच पर छोटी टीम को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी कर सकती हैं पीसीसी की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए छोटी टीम को बड़ी जिम्मेदारी देगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से नई कार्यकारिणी के लिए भेजी गई नामों की सूची के…


    Spread the love

    देहरादून- जंगल की आग की हो चुकीं 575 घटनाएं, वन महकमा 30 तक देखेगा हालात, फिर फायर सीजन पर लेगा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveवन महकमे का फायर सीजन पुरानी व्यवस्था के तहत 15 जून को पूरा हो जाता है पर वनाग्नि के दृष्टिगत 30 जून के बाद हालात को देखते हुए…


    Spread the love